मध्यप्रदेश के आधे से अधिक हिस्सों में मौसम बदलने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के 34 जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट दिया है।मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार 7 अप्रैल 2026 की सुबह 8:30 बजे से अगले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में तेज हवाएं चलेंगी और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।
एमपी के 5 सबसे गर्म शहर
शहर (जिला) तापमान (°C)
नर्मदापुरम 37.8
खरगोन, रतलाम 37
नरसिंहपुर 36.8
मंडला 35.7
सीधी 35.4
7 अप्रैल 2026
भोपाल, विदिशा, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ लगभग 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
8 अप्रैल 2026
शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
9 अप्रैल 2026
सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया और डिंडोरी जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं (लगभग 40 किमी/घंटा) चलने की संभावना है।