मध्यप्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने लगा है। प्रदेश में अब कहीं भी तेज बारिश या आंधी-तूफान का कोई अलर्ट नहीं है। तापमान में बढ़ोतरी के चलते गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में तापमान 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है, जिससे प्रदेश में गर्मी का प्रभाव और तेज होगा। शुक्रवार से राज्य में बारिश का सिलसिला थम चुका है और 10 अप्रैल को कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। अब आने वाले दिनों में तापमान लगातार बढ़ने की संभावना है।
भोपाल से ग्वालियर तक बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर अब कम होता जा रहा है, जिसके कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार को भी राज्य के किसी हिस्से में तेज बारिश दर्ज नहीं की गई।
अब गर्मी पड़ेगी
कुल मिलाकर, मध्यप्रदेश में मौसम शुष्क होने लगा है और अब तेज बारिश की कोई संभावना नहीं है। विभाग का कहना है कि बारिश का दौर खत्म होने के साथ ही प्रदेश में गर्मी का मौसम शुरू होने जा रहा है।