महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में पन्ना जिले के मझगवाँ से एक बड़ी पहल सामने आई है। एनएमडीसी की हीरा खनन परियोजना के तहत सेनेटरी नैपकिन निर्माण और सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया, जिससे ग्रामीण महिलाओं को रोजगार और कौशल विकास का नया अवसर मिलेगा। इस पहल से न सिर्फ महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि स्वास्थ्य और जागरूकता को भी बढ़ावा
कौशल विकास से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं
अपने संबोधन में कलेक्टर उषा परमार ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण केंद्र ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे इन सुविधाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ें। इस पहल से महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और वे आर्थिक रूप से मजबूत बन सकेंगी।
स्वास्थ्य जागरूकता और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
कार्यक्रम के दौरान डायमंड ईव्स क्लब की ओर से ग्रामीण महिलाओं को निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन वितरित किए गए। इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की। यह केंद्र महिलाओं के कौशल उन्नयन, स्वास्थ्य जागरूकता और स्थायी आजीविका सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।