मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। वे सुबह मंत्रालय में कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे और इसके बाद जबलपुर व अमरकंटक दौरे पर जाएंगे।
मंत्रालय में होगी कैबिनेट बैठक
डॉ. मोहन यादव सुबह 9:45 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे और 10 बजे कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।
जबलपुर से अमरकंटक का दौरा
कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:45 बजे भोपाल से जबलपुर के लिए रवाना होंगे और 1:30 बजे वहां से अमरकंटक पहुंचेंगे।
कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा
अमरकंटक में डॉ. मोहन यादव बीजेपी के पूर्व सह संगठन महामंत्री भगवतशरण माथुर की जयंती पर आयोजित ‘पंच परिवर्तन विचार गोष्ठी’ में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम नर्मदे हर सेवा न्यास के तत्वावधान में बराती क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा।
नर्मदा उद्गम स्थल पर करेंगे पूजन
मुख्यमंत्री शाम 4 बजे अमरकंटक स्थित नर्मदा उद्गम स्थल पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे।
शाम को भोपाल वापसी
कार्यक्रमों के बाद डॉ. मोहन यादव शाम 6:15 बजे जबलपुर होते हुए भोपाल लौटेंगे।
कैबिनेट बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा
आज की कैबिनेट बैठक में ‘नारी शक्ति वंदन’, लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण के कार्यान्वयन जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा सोयाबीन खरीदी और सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में वृद्धि से जुड़े प्रस्तावों पर भी विचार किया जा सकता है। MSP के तहत 25 अक्टूबर से शुरू होने वाली सोयाबीन खरीदी को मंजूरी मिलने की संभावना है।