भोपाल: देश के तीन राज्यों असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। इस दौरान विभिन्न राज्यों के नेता चुनाव प्रचार में शामिल हुए थे, जिनमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी रहे।
सोशल मीडिया के जरिए अपील
सीएम डॉ. मोहन यादव ने मतदान को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट साझा कर लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया।
लोकतंत्र का महापर्व बताया
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि असम, केरल और पुडुचेरी में आज लोकतंत्र का महापर्व है और हर नागरिक को इसमें भाग लेना चाहिए।
‘पहले मतदान, फिर जलपान’ का संदेश
सीएम ने अपने पोस्ट में “पहले मतदान, फिर जलपान” का संदेश देते हुए मतदान को प्राथमिकता देने की बात कही।
हर वोट की अहमियत
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर एक वोट केवल सरकार बनाने में ही नहीं, बल्कि विकास और सुशासन की मजबूत नींव रखने में भी अहम भूमिका निभाता है।