भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो दिवसीय दौरे पर 17 अप्रैल की रात पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव 18 अप्रैल को कोलकाता और खड़गपुर विधानसभा में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
दिलीप घोष के समर्थन में कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 17 अप्रैल को रात 10:40 बजे कोलकाता पहुंचेंगे। दिनांक 18 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे कमरहाटी में भाजपा प्रत्याशी श्री अरुप चौधरी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शाम 5 बजे मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर सदर विधानसभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रत्याशी दिलीप घोष के समर्थन में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।