मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2026 के शुभ आगमन पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नया कैलेंडर वर्ष नई ऊर्जा, समृद्धि और आत्मनिर्भरता के संकल्प के साथ प्रदेश के लिए नए अवसर लेकर आया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2026 को मध्यप्रदेश में कृषि आधारित उद्योगों के समग्र विकास वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। इससे किसानों को लाभ मिलने के साथ-साथ रोजगार और निवेश के नए अवसर भी सृजित होंगे।
2025 की उपलब्धियां बनीं मजबूत नींव
डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2025 में उद्योग और निवेश के क्षेत्र में मिली उल्लेखनीय सफलताएं प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैं। वर्ष 2026 इन उपलब्धियों को और आगे बढ़ाने का कार्य करेगा।
साझा प्रयासों से विकास की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार, समाज और जिम्मेदार प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से मध्यप्रदेश विकास, संस्कृति, नवाचार और जनकल्याण के मार्ग पर लगातार आगे बढ़ रहा है।
‘विकसित मध्यप्रदेश’ के संकल्प को साकार करने का आह्वान
प्रदेश की विरासत को संजोते हुए किसानों, युवाओं, माताओं-बहनों और गरीब वर्ग के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी के सहयोग से ‘विकसित मध्यप्रदेश’ के लक्ष्य को हासिल किया जाएगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से एकजुट होकर राज्य की विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
Comments (0)