महिला एवं बाल विकास द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों की बाल विकास परियोजनाओं में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिकाओं के पूर्णतः अस्थाई, मानदेय आधारित एवं मानसेवी रिक्त पदों की पूर्ति हेतु पात्र महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2025 (फेज-2) के अंतर्गत की जा रही है। इच्छुक एवं पात्र आवेदिकाएँ MP Online द्वारा विकसित “चयन पोर्टल” के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी।
रिक्त पदों का विवरण
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता: 1,573 पद
- आंगनवाड़ी सहायिका: 3,194 पद
- कुल रिक्त पद: 4,767 इसमें दिसंबर 2025 तक के रिक्त पद और जनवरी 2026 से जून 2026 तक संभावित रिक्तियाँ शामिल हैं।
आवेदन तिथियाँ और प्रक्रिया
- आवेदन प्रारंभ: 31 दिसंबर 2025
- आवेदन समाप्ति: 10 जनवरी 2026
- त्रुटि सुधार अंतिम तिथि: 12 जनवरी 2026
- आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।
आवेदन पोर्टल: MP Online चयन पोर्टल
आवेदिकाएँ अधिकृत कियोस्क के माध्यम से भी आवेदन कर सकती हैं।
पात्रता और शर्तें
- आवेदिका का ग्राम या नगरीय वार्ड की निवासी होना अनिवार्य है, जहाँ रिक्त पद है।
- शैक्षणिक योग्यता: हायर सेकेंडरी (12वीं उत्तीर्ण)
- आयु सीमा: 18 से 35 वर्ष (01 जनवरी 2025 की स्थिति में)
- आवेदन के समय सभी आवश्यक प्रमाण पत्र PDF फॉर्मेट में अपलोड करना अनिवार्य है।
- आवेदन शुल्क: ₹100 + 18% GST
तकनीकी सहायता और जानकारी
भर्ती संबंधी नियम, शर्तें और पात्रता:
- चयन पोर्टल: https://chayan.mponline.gov.in
- विभागीय वेबसाइट: mpwcdmis.gov.in
- सहायता नंबर (तकनीकी समस्या हेतु): 0755-6720208