मध्यप्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र 27 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस सत्र में ‘नारी शक्ति वंदन’ से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
विस्तृत चर्चा की जाएगी
इससे पहले रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस विशेष सत्र की जानकारी साझा की थी। उन्होंने कहा था कि महिलाओं से जुड़े इस अहम विषय पर सदन में व्यापक विचार-विमर्श होगा।
BJP की आक्रोश रैली
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भोपाल में भाजपा द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन’ के समर्थन में एक आक्रोश रैली भी आयोजित की गई थी। इस रैली के जरिए पार्टी ने महिला अधिकारों के पक्ष में अपना रुख स्पष्ट किया।