अगर आप भी एमपी बोर्ड 10वीं या 12वीं के छात्र हैं, तो आपके लिए एक अहम अपडेट है। लंबे समय से रिजल्ट का इंतज़ार कर रहे विद्यार्थियों के लिए अब तारीख तय हो चुकी है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने घोषणा की है कि कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे 15 अप्रैल 2026 को जारी किए जाएंगे। इस दिन लाखों छात्रों का इंतज़ार खत्म होगा और वे अपने परिणाम देख सकेंगे।
कितने छात्रों ने दी परीक्षा?
इस वर्ष एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में लगभग 16 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। अब सभी विद्यार्थी अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द समाप्त होने वाला है।बोर्ड के मुताबिक, कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे।
पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
एमपी बोर्ड में उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक छात्र को हर विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना आवश्यक है। साथ ही थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग पास होना भी जरूरी है।