मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल) ने बुधवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजे घोषित कर दिए। इस बार का परिणाम कई मायनों में खास रहा—जहां एक तरफ 10वीं में 73.42% छात्र पास हुए, वहीं 12वीं का रिजल्ट पिछले 16 वर्षों में सबसे बेहतर दर्ज किया गया।
10वीं में प्रतिभा का कमाल, 499 अंक के साथ टॉप
पन्ना जिले की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 में से 499 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर 498 अंकों के साथ दो छात्र—बालाघाट की अक्षरा घोडेश्वर और सीधी के अभय गुप्ता रहे। तीसरे स्थान पर 497 अंकों के साथ 7 विद्यार्थियों ने जगह बनाई, जिनमें सिंगरौली के अवनीश भी शामिल हैं। टॉप-10 में कुल 378 विद्यार्थियों ने जगह बनाई, जिन्होंने 490 से 499 अंक हासिल किए। खास बात यह रही कि टॉप-5 में ही 39 छात्र शामिल रहे।
12वीं में भोपाल की बेटियों का जलवा
हायर सेकेंडरी परीक्षा में भी छात्राओं का दबदबा देखने को मिला। भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने 494 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया।
10वीं बोर्ड में कहां से किसने किया टॉप?
| नाम | अंक (500 में से) | स्थान | जिला |
|---|---|---|---|
| प्रतिभा सिंह सोलंकी | 499 | पहला | पन्ना |
| अक्षरा घोड़ेश्वर | 498 | दूसरा | बालाघाट |
| अभय गुप्ता | 498 | दूसरा | सीधी |
| योगेंद्र सिंह परमार | 497 | तीसरा | शहडोल |
| अनन्या वर्मा | 497 | तीसरा | सीधी |
| शिवम बोपचे | 497 | तीसरा | बालाघाट |
| अर्जुन सिंह राजपूत | 497 | तीसरा | पन्ना |
| अवनीश कुमार | 497 | तीसरा | सिंगरौली |
| हिमांशी धाकड़ | 497 | तीसरा | भोपाल |
| निकिता फरकासे | 497 | तीसरा | छिंदवाड़ा |
12वीं बोर्ड में कहां से किसने किया टॉप?
| संकाय | छात्र का नाम | जिला | अंक |
|---|---|---|---|
| कला | श्रुति तोमर | मुरैना | 489 |
| कला | आकाश अहिरवार | छतरपुर | 489 |
| विज्ञान-गणित | श्लोक प्रजापति | सीहोर | 493 |
| वाणिज्य | चांदनी विश्वकर्मा | भोपाल | 494 |
| वाणिज्य | खुशी राय | भोपाल | 494 |
| कृषि | तुलसी राजावत | शिवपुरी | 493 |
| कृषि | चंचल कुशवाहा | शिवपुरी | 493 |
| ललित कला एवं गृह विज्ञान | शाइस्ताह कुरैशी | छतरपुर | 485 |
| जीव विज्ञान | तन्वी कुमावत | इंदौर | 492 |
छात्राओं ने फिर मारी बाजी
इस बार भी छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा।
छात्राओं का पास प्रतिशत: 77.52%
छात्रों का पास प्रतिशत: 69.31%
सरकारी स्कूलों ने किया बेहतर प्रदर्शन
परिणामों में सरकारी स्कूलों ने निजी स्कूलों को पीछे छोड़ दिया।
सरकारी स्कूल: 76.80%
निजी स्कूल: 68.64%
जिलावार प्रदर्शन में अनूपपुर नंबर-1
जिलावार रिजल्ट में अनूपपुर 93.85% के साथ पहले स्थान पर रहा, जबकि आलीराजपुर 92.14% के साथ दूसरे नंबर पर रहा।
इस बार आदिवासी और पिछड़े जिलों ने शानदार प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया।
बड़े शहरों का प्रदर्शन औसत
भोपाल – 64.20%
इंदौर – 67.56%
जबलपुर – 73.86%
ग्वालियर – 60.87%
उज्जैन – 75.18%
इन आंकड़ों से साफ है कि बड़े शहर इस बार टॉप जिलों से पीछे रह गए।
2.89 लाख छात्र फेल, अब मिलेगा दूसरा मौका
इस बार कुल 2,89,693 छात्र फेल घोषित किए गए हैं। हालांकि नई शिक्षा नीति के तहत पूरक परीक्षा की जगह अब “द्वितीय अवसर परीक्षा” का प्रावधान किया गया है, जो 7 मई 2026 से शुरू होगी।
छात्रों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 18002330175 भी जारी किया गया है।