भोपाल। सीएम डॉ. मोहन यादव ने 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब पूरक परीक्षा की जगह पहली बार ‘द्वितीय अवसर परीक्षा’ आयोजित की जाएगी, जिससे छात्रों को एक और मौका मिलेगा।
किन छात्रों को मिलेगा मौका
इस परीक्षा में वे छात्र शामिल हो सकेंगे जो मुख्य परीक्षा में अनुपस्थित रहे, अनुत्तीर्ण हुए या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं।
22 अप्रैल तक करें आवेदन
मुख्यमंत्री ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी 22 अप्रैल तक MP Online पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
छात्रों को सीएम का संदेश
डॉ. मोहन यादव ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि इस द्वितीय अवसर का पूरा लाभ उठाएं और बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करें। उन्होंने कहा—“विद्यार्थियों को रुकना नहीं, अब और भी बेहतर करना है।”
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पहल
यह परीक्षा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य छात्रों को लचीला और बेहतर शैक्षणिक अवसर प्रदान करना है।