मध्यप्रदेश का बजट एक दिन बाद पेश होने वाला है और उससे पहले पूर्व सीएम कमलनाथ ने आर्थिक स्थिति को लेकर प्रदेश सरकार को घेरा है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखाभाजपा कि डबल इंजन की सरकार मध्यप्रदेश के लिए डबल संकट बन गई है। होना तो यह चाहिए था कि केंद्र और राज्य में BJP की सरकार होने पर प्रदेश को केंद्र से और ज़्यादा आर्थिक सहायता मिलती।
प्रदेश का कर्ज़ उसके सालाना बजट से ज़्यादा हो गया
लेकिन हो यह रहा है कि अगले पाँच साल में केंद्रीय करों में मध्यप्रदेश का हिस्सा लगातार कम होता जाएगा और प्रदेश को अगले पाँच साल में 50,000 करोड़ रुपया कम प्राप्त होंगे।केंद्रीय करों में प्रदेश की हिस्सेदारी में ऐसे समय पर कमी की जा रही है जब प्रदेश गंभीर आर्थिक संकट से गुज़र रहा है। राज्य सरकार की माली हालत इतनी कमज़ोर हो गई है कि प्रदेश का कर्ज़ उसके सालाना बजट से ज़्यादा हो गया है।
स्पष्ट है कि मध्यप्रदेश सरकार वित्तीय प्रबंधन करने में पूरी तरह नाकाम है। वह न तो अपने स्रोतों से राजस्व पैदा कर रही है और न ही केंद्र से बढ़ा हुआ राजस्व प्राप्त करने में सफल हो पा रही है। उसकी इस नाकामी का परिणाम प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है।
Comments (0)