मध्यप्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहत भरी खबर आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अगुवाई वाली राज्य सरकार ने करीब 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद DA 55% से बढ़कर 58% हो गया है।
मई की सैलरी में मिलेगा बढ़ा हुआ पैसा
सरकार के आदेश के अनुसार, 3% बढ़ा हुआ DA अप्रैल 2026 के वेतन में जोड़ा जाएगा, जिसका भुगतान मई 2026 में किया जाएगा। इससे प्रदेश के लगभग 7.5 लाख कर्मचारियों और 4.5 लाख पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलेगा।
एरियर कब और कैसे मिलेगा?
कर्मचारियों के लिए एरियर जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक का बनेगा।लेकिन यह राशि एक साथ नहीं दी जाएगी।
एरियर का भुगतान 6 किस्तों में किया जाएगा
मई 2026
जून 2026
जुलाई 2026
अगस्त 2026
सितंबर 2026
अक्टूबर 2026
पेंशनर्स के लिए क्या है खास
पेंशनभोगियों को बढ़ा हुआ DR 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा। अब उन्हें भी 58% की दर से भुगतान मिलेगा।
DA बढ़ोतरी का इतिहास
तारीख वृद्धि (%) कुल DA
21 मार्च 2022 11% 20% → 31%
22 अगस्त 2022 3% 31% → 34%
27 जनवरी 2023 4% 34% → 38%
19 जुलाई 2023 4% 38% → 42%
14 मार्च 2024 4% 42% → 46%
28 अक्टूबर 2024 4% 46% → 50%
8 मई 2025 5% 50% → 55%
23 मार्च 2026 3% 55% → 58%
कितनी बढ़ेगी सैलरी
3% DA बढ़ने से कर्मचारियों की सैलरी में अच्छा इजाफा होगा।
मासिक बढ़ोतरी: ₹465 से ₹4,230 तक
कुल एरियर (9 महीने): ₹4,185 से ₹38,070 तक
श्रेणीवार फायदा
श्रेणी मासिक लाभ (₹) एरियर (₹)
चतुर्थ श्रेणी 465 – 556 4,185 – 5,400
तृतीय श्रेणी 585 – 1,473 5,265 – 13,500
द्वितीय श्रेणी 1,683 – 2,019 15,150 – 18,200
प्रथम श्रेणी 2,397 – 4,230 21,573 – 38,070
सरकार पर कितना पड़ेगा असर
इस फैसले से राज्य सरकार पर करीब ₹2,450 करोड़ का अतिरिक्त सालाना बोझ पड़ेगा। यह राशि कर्मचारियों और पेंशनर्स को बढ़े हुए DA/DR के रूप में दी जाएगी।
कर्मचारियों में खुशी का माहौल
लंबे समय से DA बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारी संगठनों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।