भोपाल/ग्वालियर। प्रदेश में पड़ रही तेज गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव का फैसला लिया है। छात्रों की सेहत को ध्यान में रखते हुए अब कक्षाएं दोपहर 12 बजे तक ही संचालित की जाएंगी।
भोपाल में नया स्कूल टाइम
- भोपाल में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेंगे।
- कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। यह व्यवस्था 18 अप्रैल से एमपी बोर्ड, सीबीएसई समेत सभी स्कूलों पर लागू होगी।
ग्वालियर में 20 अप्रैल से लागू आदेश
- ग्वालियर जिले में भी प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं तक की सभी कक्षाएं दोपहर 12 बजे तक ही लगेंगी।
- कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी ने आदेश जारी किया है। यह आदेश 20 अप्रैल से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।
परीक्षाएं और जरूरी कार्यक्रम यथावत
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पहले से निर्धारित परीक्षाएं और अन्य जरूरी शैक्षणिक गतिविधियां अपने तय समय पर ही आयोजित की जाएंगी।