मध्यप्रदेश के 18 जिलों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटों में करीब 18 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है।
प्रदेश के उत्तरी हिस्से में मजबूत सिस्टम सक्रिय होने से बादल छाने और गरज-चमक की स्थिति बन रही है। इसका असर उत्तर से लेकर मध्य क्षेत्र तक देखने को मिलेगा। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण उत्तर एमपी में बारिश के आसार हैं।
10 अप्रैल को मौसम रहेगा शुष्क
पूर्वानुमान के अनुसार, 9 अप्रैल तक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर बना रहेगा। 10 अप्रैल से मौसम साफ और शुष्क हो जाएगा। हालांकि 11 अप्रैल से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक बार फिर पश्चिमी क्षेत्र में सक्रिय होगा, जिससे आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बनेगी।
दिन-रात के तापमान में गिरावट
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से कम बना हुआ है।
एमपी के 5 सबसे गर्म शहर
शहर (जिला) — तापमान (°C में)
नर्मदापुरम — 37.8
खरगोन, रतलाम — 37.0
नरसिंहपुर — 36.8
बैरसिया (भोपाल) — 36.0
विदिशा — 35.9