मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अधिकारियों के साथ बैठक कर गेहूं उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा की। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत भी बैठक में मौजूद रहे।
उपार्जन की तारीख दो बार बढ़ चुकी
बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश में गेहूं उपार्जन 10 अप्रैल और 15 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में 10 अप्रैल से खरीदी शुरू होगी, जबकि बाकी जिलों में 15 अप्रैल से गेहूं खरीदी की जाएगी। गेहूं उपार्जन की तारीख पहले ही दो बार बढ़ाई जा चुकी है। बैठक में बारदाना की उपलब्धता और भंडारण व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई।
78 लाख मीट्रिक टन उपार्जन का लक्ष्य
खरीदी केंद्रों पर किसानों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बार 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं उपार्जन का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।