मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने वर्ष 2026 का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। परीक्षा आयोजन 15 अप्रैल 2026 से शुरू होकर दिसंबर अंत तक चलेगा। इसमें मुख्य रूप से तकनीकी शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस और वन विभाग की भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं। जुलाई और अगस्त में शिक्षक पात्रता परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही इस अवधि में पांच प्रवेश परीक्षाएं भी प्रस्तावित हैं।
मुख्य भर्ती परीक्षाएं
स्टाफ नर्स (ग्रुप-5) – विभिन्न विभागों में संयुक्त भर्ती, 373 पद, परीक्षा 15 अप्रैल 2026 से।
सूबेदार/उप निरीक्षक (सेकंड फेज) – 500 पद, परीक्षा 29 अप्रैल 2026।
सिस्टर ट्यूटर और नर्सिंग ऑफिसर – 2317 पद, परीक्षा 15 मई 2026 से।
अस्पताल सहायक फोर क्लास – 1287 पद, अप्रैल 2026 से।
ग्रुप-2 सब ग्रुप-4 संयुक्त भर्ती – 500 पद, जून 2026।
ग्रुप-3 सब इंजीनियर – 900 पद, जून 2026।
अन्य ग्रुप-1 और ग्रुप-2 की भर्ती परीक्षाएं – विभिन्न पदों पर जून 2026 में।
पुलिस कॉन्स्टेबल (फर्स्ट फेज) – दिसंबर 2026 में परीक्षा।
प्रवेश परीक्षाएं
किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग (PAT) – 8 मई 2026।
पशुपालन एवं डेयरी विभाग (एनीमल हस्बेंडरी/डेयरी डिप्लोमा) – मई 2026।
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण (ANMTST) – मई 2026।
पीएनएसटी, जीएनएमटीएसटी और पोस्ट बेसिक, MSC नर्सिंग – जून 2026।
शिक्षक पात्रता परीक्षाएं
स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग – माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा जुलाई और अगस्त 2026 में आयोजित होगी। पद संख्या अभी निर्धारित नहीं की गई है।