मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि 15 अप्रैल को राजधानी भोपाल में “नारी शक्ति वंदन” का वृहद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन रविंद्र भवन में होगा।
महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित है। सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके विकास के लिए लगातार काम कर रही है।
बड़ी संख्या में होंगी सहभागिता
इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में महिलाएं, जनप्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियां शामिल होंगी। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को सरकार की योजनाओं और अवसरों की जानकारी भी दी जाएगी।
सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। “नारी शक्ति वंदन” कार्यक्रम इसी प्रयास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।