पन्ना में अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी लैब्स के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। CMHO द्वारा एक लैब संचालक को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है, जिससे जिले में हड़कंप की स्थिति बन गई है।
शिकायत के बाद खुली पोल, बिना पंजीयन चल रही थी लैब
पत्रकार एकता मंच पन्ना की शिकायत पर हुई जांच में सामने आया कि संबंधित पैथोलॉजी लैब बिना वैध पंजीयन के संचालित की जा रही थी। यह स्वास्थ्य विभाग के नियमों का सीधा उल्लंघन है, जिस पर सीएमएचओ ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया।
3 दिन में जवाब नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संकेत दिए गए हैं कि जिले में अवैध लैब्स के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।