रायपुर: राजधानी रायपुर में ‘ऑपरेशन साइबर शील्ड’ के तहत पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी सिम कार्ड रैकेट का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
बिना आईडी के बेचे जाते थे सिम कार्ड
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी बिना किसी वैध आईडी प्रूफ के लोगों को फर्जी सिम कार्ड बेचते थे। इन सिम कार्ड्स का इस्तेमाल साइबर ठगी और अन्य ऑनलाइन अपराधों को अंजाम देने के लिए किया जाता था।
कई राज्यों से हुई गिरफ्तारी
इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को वेस्ट बंगाल, दुर्ग, बलौदा बाजार और रायपुर से गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय था और बड़े पैमाने पर फर्जी सिम का नेटवर्क चला रहा था।
300 से अधिक फर्जी सिम का खुलासा
आरोपियों के कब्जे से 300 से अधिक फर्जी सिम से जुड़ी जानकारी मिली है। पुलिस अब इन सिम कार्ड्स के जरिए हुए साइबर अपराधों की भी जांच कर रही है और अन्य लिंक तलाश रही है।
बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज
पूरे मामले में थाना आजाद चौक और माना थाना में साइबर धोखाधड़ी से संबंधित बीएनएस की विशेष धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई करते हुए इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।