राजधानी रायपुर के थाना डीडी नगर क्षेत्र में रहने वाले वीरेन्द्र भारती गोस्वामी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। प्रारंभ में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मामले को हत्या में बदल दिया।
पोस्टमार्टम में 17 गंभीर चोटें, हत्या की पुष्टि
शव के पोस्टमार्टम में डॉक्टरों ने मृतक के शरीर पर 17 गंभीर चोटें पाई, जिससे स्पष्ट हुआ कि उसकी मौत सामान्य नहीं बल्कि हमले के कारण हुई है।
पत्नी, बेटी और नाबालिग से पूछताछ में खुलासा
डीसीपी पश्चिम संदीप पटेल के मार्गदर्शन और एडिशनल डीसीपी राहुल देव शर्मा के पर्यवेक्षण में, एसीपी पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में पुलिस ने मृतक की पत्नी, पुत्री और एक नाबालिग से पूछताछ की। पूछताछ में चौंकाने वाला सच सामने आया।
मोबाइल को लेकर विवाद बना हत्या की वजह
जांच में सामने आया कि 27 सितंबर 2025 की रात करीब 11 बजे मोबाइल देखने को लेकर घर में विवाद हुआ। इसी दौरान गुस्से में आकर आरोपियों ने घर में रखे लकड़ी के बैट और ईंट से मृतक के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
साक्ष्य मिटाने की कोशिश, गुमराह किया परिवार को
घटना के बाद आरोपियों ने खून साफ किया और इस्तेमाल किए गए हथियार व कपड़ों को पास के नाले में फेंक दिया। साथ ही, मृतक के बाथरूम में गिरकर बेहोश होने की झूठी कहानी बनाकर परिवार के अन्य सदस्यों को गुमराह किया गया।
दर्ज हुआ गंभीर अपराध
थाना डीडी नगर में अपराध क्रमांक 252/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 238 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है:
श्रीमती दीपा भारती गोस्वामी (44 वर्ष)
तनिया भारती गोस्वामी (19 वर्ष)
एक नाबालिग बालिका