रायपुर में स्वास्थ्य विभाग के सचिव के नाम पर फर्जी कॉल कर अस्पताल संचालकों से अवैध वसूली की जा रही है। कॉल करने वाला खुद को “अजय अग्रवाल” बताकर अस्पताल संचालकों पर दबाव डाल रहा है और शिकायत खत्म करने के नाम पर रकम मांग रहा है।
मंत्रालय बुलाकर भी किया जा रहा गुमराह
सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने कई अस्पताल संचालकों को मंत्रालय बुलाने का झांसा देकर भी डराया और उन्हें फर्जी भुगतान करने के लिए मजबूर किया।
सरकार का बड़ा खुलासा
स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि “अजय अग्रवाल” नाम का कोई भी कर्मचारी सचिवालय में नहीं है। यह स्पष्ट संकेत है कि सचिव के नाम और पद का दुरुपयोग किया जा रहा है।
कई अस्पतालों ने की शिकायत
भिलाई, दुर्ग और बिलासपुर के अस्पताल संचालकों ने इस फर्जी कॉल और वसूली की शिकायत पुलिस और स्वास्थ्य विभाग दोनों को की है।
संगठित ठगी का बड़ा नेटवर्क होने की आशंका
प्रारंभिक जांच में यह संदेह जताया जा रहा है कि यह केवल एक अकेला शातिर नहीं बल्कि संगठित ठगी का बड़ा नेटवर्क हो सकता है।
पुलिस को जांच के निर्देश
रायपुर पुलिस आयुक्त को शिकायत सौंपते हुए जांच के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश और त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।