रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रवासी मजदूरों के लिए राहत भरा फैसला लिया गया है। सरकार के नए निर्देश के तहत अब प्रवासी मजदूर 5 किलो का एलपीजी सिलेंडर प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें केवल अपना आधार कार्ड दिखाना होगा। इस संबंध में खाद्य विभाग ने सभी जिलों के कलेक्टरों को आधिकारिक पत्र जारी कर दिया है।
श्रम विभाग का पंजीयन अनिवार्य
सरकार के इस फैसले का लाभ केवल प्रवासी मजदूरों को मिलेगा, जिसके लिए श्रम विभाग में पंजीयन होना आवश्यक होगा। पंजीकृत मजदूरों को अपना श्रम विभाग का प्रमाण पत्र और आधार कार्ड प्रस्तुत करना होगा। इसके बाद उन्हें 5 किलो का एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
अब 5 किलो का एलपीजी सिलेंडर मिलेगा
जारी आदेश के अनुसार यह सुविधा एलपीजी वितरण केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे जरूरतमंद मजदूरों को रियायती दर पर गैस सिलेंडर मिल सके और उनकी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिले।