राजधानी रायपुर में ऑनलाइन ठगी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां RTO चालान के नाम पर युवक से लाखों रुपये की ठगी कर ली गई। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।
APK फाइल से रची गई ठगी की साजिश
जानकारी के मुताबिक, ठगों ने युवक को ई-चालान जमा करने के नाम पर एक APK फाइल भेजी। जैसे ही युवक ने उस फाइल को डाउनलोड किया, उसके बैंक खाते से रकम निकलनी शुरू हो गई।
खाते से 7.42 लाख रुपये पार
पीड़ित के खाते से कुल 7 लाख 42 हजार 209 रुपये पार कर दिए गए। ठगों ने बेहद शातिर तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया, जिससे युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
पुलिस ने लोगों को किया अलर्ट
घटना की शिकायत के बाद साइबर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है कि किसी भी अनजान लिंक या APK फाइल को डाउनलोड करने से बचें और ई-चालान जैसी सेवाओं के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट या ऐप का ही उपयोग करें।