रायपुर ग्रामीण पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए धमतरी-रायपुर बॉर्डर पर चल रही जुए की फड़ पर छापा मारा। यह कार्रवाई अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टोकरो के पास खेतों में की गई।
दो हाईप्रोफाइल जुआरी गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
राहुल सिंह (निवासी भिलाई)
रितेश कुमार (निवासी तेलीबांधा, रायपुर)
दोनों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
अंधेरे का फायदा उठाकर कई आरोपी फरार
छापेमारी के दौरान 10 से ज्यादा आरोपी अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
लाखों कैश और BMW कार जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुए की फड़ से 6 लाख 34 हजार रुपये नकद एक BMW कार बरामद की है।
फरार आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध जुए के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।