राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। कानून के पहरे के बीच ही चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती दे दी है।
थाना परिसर के सामने से वारदात
मामला शहर के यातायात थाना फाफाडीह का है, जहां थाने के ठीक सामने खड़ा एक जब्त वाहन ही चोरी हो गया। यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
जब्त वाहन हुआ गायब
बताया जा रहा है कि मेटाडोर वाहन (CG12BH3683) को 7 अप्रैल को प्रतिबंधित मार्ग में घुसने पर पुलिस ने जब्त किया था। लेकिन 9 और 10 अप्रैल की दरमियानी रात अज्ञात चोर वाहन को लेकर फरार हो गए।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
जिस जगह पर सुरक्षा सबसे ज्यादा होनी चाहिए, वहीं से वाहन गायब हो जाना पुलिस व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। यह घटना आम लोगों में भी चिंता का विषय बन गई है।
CCTV खंगाल रही पुलिस, जांच तेज
घटना की रिपोर्ट गंज थाना में दर्ज करवाई गई है। फिलहाल पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।