रायपुर। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती को स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग सिखाने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया।
ऑफिस में बुलाकर दिया नशीला पेय
जानकारी के अनुसार आरोपी ने युवती को शंकर नगर स्थित अपने स्टॉक मार्केट ऑफिस में बुलाया, जहां उसे नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
मेडिकल रिपोर्ट के बाद दर्ज हुआ मामला
पीड़िता के आवेदन और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर सिविल लाइन थाने में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की।
आरोपी आशीष पात्रो गिरफ्तार
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आशीष पात्रो को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।