आज मोहन कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई है। दोपहर 12:30 बजे बैठक होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसकी अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे। इस दौरान कई योजनाओं को हरी झंडी दी जा सकती है। साथ की कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।
कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
बैठक में शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों की पदोन्नति नीति, समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद और उसके भंडारण व वितरण प्रबंधन जैसे विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना है।
Comments (0)