मध्य प्रदेश में हुए नगरीय निकाय उपचुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। रीवा जिले की सेमरिया नगर परिषद में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने जीत दर्ज करते हुए परचम लहराया है। कांग्रेस प्रत्याशी पदमा रोहिणी कुशवाहा ने यह सफलता हासिल की।
पार्षद उपचुनाव में बीजेपी का दबदबा
पार्षद पदों पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी का दबदबा देखने को मिला। कुल 7 स्थानों पर हुए चुनाव में बीजेपी ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस को 2 सीटों पर सफलता मिली, जबकि 1 सीट निर्दलीय प्रत्याशी के खाते में गई।
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने जताई खुशी
सेमरिया नगर परिषद अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की जीत पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पदमा रोहिणी कुशवाहा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बीजेपी की नीतियों, अत्याचार और अन्याय से परेशान हो चुकी है। यह जीत केवल एक नगर परिषद तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रदेश में बदलाव की बनती जनभावना का संकेत है, जो आगे और मजबूत होगी।
29 दिसंबर को हुआ था मतदान
- नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव के लिए 29 दिसंबर को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ था।
- नगरीय निकायों में मतदान प्रतिशत: 67.28%
- पंचायत उपचुनाव में मतदान प्रतिशत: 65.37%
- नगरीय निकायों की मतगणना और परिणामों की घोषणा 31 दिसंबर को सुबह 9 बजे से शुरू हुई।
- पंचायत उपचुनाव परिणाम की तिथियां
सरपंच और जनपद पंचायत सदस्य:
2 जनवरी को सुबह 8 बजे से EVM द्वारा मतगणना, उसी दिन परिणाम घोषित
जिला पंचायत सदस्य और पंच पद:
5 जनवरी 2026 को सुबह 10:30 बजे से परिणाम घोषित किए जाएंगे
Comments (0)