उज्जैन के बड़नगर थाना क्षेत्र के ग्राम झलारिया में गुरुवार को गंभीर हादसा हुआ। भेड़ चराने वाले डेरे के साथ आया मासूम खेत में खुले बोरवेल में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मासूम को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। मासूम करीब 60 फीट गहराई में फंसा हुआ है।
तीन साल का बच्चा खुले बोरवेल में गिरा
टीआई ने बताया कि पाली राजस्थान से भेड़ लेकर आए लोग झलारिया में डेरे पर थे। उसी दौरान भागीरथ पुत्र प्रवीण देवासी, उम्र तीन वर्ष, निवासी गुड़ानला जिला पाली राजस्थान, पलदूना रोड स्थित खेत में खेलते समय बोरवेल में गिर गया।
60 फीट गहराई में फंसा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
डेरे के लोगों को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने ग्रामीणों व पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि बालक 60 फीट गहराई में अटका हुआ है।