राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी इस सप्ताह NEET यूजी 2024 के लिए डिटेल नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। साथ ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी इस सप्ताह से शुरू हो सकती है। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर करना होगा। NEET UG देश में एमबीबीएस और बीडीएस कार्यक्रमों सहित यूजी मेडिकल पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा है, जिसका आयोजन हर साल NTA की ओर से किया जाता है। इस बार नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 5 मई 2024 को किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नीट यूजी 2024 के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस आज या कल से शुरू की जा सकती है। हालांकि NTA ने इस संबंध में कोई आधिकारिक डेट नहीं की है। पिछले साल इस परीक्षा के लिए 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी इस सप्ताह NEET यूजी 2024 के लिए डिटेल नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। साथ ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी इस सप्ताह से शुरू हो सकती है।
Comments (0)