कर्मचारी चयन आयोग ने कॉन्सटेबल पद की रिस्पांस शीट और टेंटेटिव आंसर-की रिलीज कर दी है। कैंडिडेट्स जिन्होंने ये एग्जाम दिया वो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
कर्मचारी चयन आयोग ने कॉन्सटेबल पद की रिस्पांस शीट और टेंटेटिव आंसर-की रिलीज कर दी है। कैंडिडेट्स जिन्होंने ये एग्जाम दिया वो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही वे चाहें तो इस पर तय तारीख के अंदर आपत्ति भी कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा– ssc.nic.in. इसके अलावा नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से भी आंसर-की डाउनलोड की जा सकती है और उस पर आपत्ति भी की जा सकती है।
लास्ट डेट
बता दें कि SSC कॉन्सटेबल पद की परीक्षा का आयोजन 14 नवंबर से 3 दिसंबर के बीच देश के विभिन्न केंद्रों में किया गया था। अब कैंडिडेट्स की रिस्पांस शीट और साथ में संभावित आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई हैं। वे कैंडिडेट्स जो इन पर ऑब्जेक्शन करना चाहते हों, वे 9 दिसंबर के पहले ऐसा कर सकते हैं। ऑब्जेक्शन करने की लास्ट डेट 9 दिसंबर 2023 है।शुल्क
ऑब्जेक्शन करने के लिए उम्मीदवारों को प्रति सवाल 100 रुपये का शुल्क देना होगा। 9 दिसंबर को शाम 6 बजे के बाद आया कोई भी ऑब्जेक्शन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस बारे में आगे की जानकारी या लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए SSC की वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।आंसर-की डाउनलोड करने के स्टेप्स-
1-आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर ssc.nic.in पर जाए।
2- यहां होमपेज पर SSC Constable 2023 Answer Key नाम के लिंक पर क्लिक करें।
3- ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा। जहां पर डिटेल डालें और सबमिट कर दें।
4- इतना करते ही आंसर-की कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगी।
5- यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
6- अगर आपत्ति करना चाहते हों तो वो भी तय प्रारूप में कर दें।
7- इसकी हार्डकॉपी निकालकर रख लें, ये आगे काम आएगी।
Comments (0)