छात्रों को इन चीजों के पहनने पर लगाई गई पाबंदी
छात्रों को जूते, फुल स्लीव शर्ट, बड़े बटन वाले कपड़े और गहरे रंग के कपड़े पहनकर नहीं आने को कहा गया है।महिला परीक्षार्थी के लिए दिशानिर्देश
वहीं महिला परीक्षार्थी जींस, सलवार सूट, कुर्ता, लंबी स्कर्ट, पतलून, टी-शर्ट, शर्ट पहनकर परीक्षा दे सकते हैं। आभूषण पहने की भी मनाही है। कृपाण, मंगलसूत्र, बिछिया आदि को अपवाद माना जाएगा।पढ़ें अन्य दिशानिर्देश
पहली पाली सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 बजे तथा दूसरी पाली दोपहर 3:00 से शाम 6:00 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को केंद्र पर एक घंटा पहले पहुंचने का निर्देश दिया गया है।
सेंटर का गेट निर्धारित अवधि के 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा। पहली पाली में सुबह 7:00 से 8:30 बजे तथा दूसरी पाली में दोपहर 1:00 से 2:30 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा।
तीन दिन पहले डाउनलोड होगा प्रवेश पत्र एनटीए ने अभ्यर्थियों को ई-प्रवेश पत्र को लेकर पैनिक नहीं होने की सलाह दी है।
वरीय निदेशक, परीक्षा ने बताया कि सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। इसमें परीक्षा की तिथि और शहर की जानकारी उपलब्ध करा दी गई है।
परीक्षा की तिथि से तीन दिन पहले प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद परीक्षार्थियों को एक दिन पहले केंद्र की जानकारी प्राप्त कर लेने का सलाह दी है।
केंद्र पर किसी भी स्थिति में निर्धारित अवधि के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Comments (0)