हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन यानी HBSE ने आज (Haryana Board)हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। 12वीं के छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर देख सकते हैं।
81.65% छात्र सफल हुए(Haryana Board)
गौरतलब है कि इस साल 2,63,409 छात्रों ने हरियाणा बोर्ड से 12वीं की परीक्षा दी थी। इनमें से 81.65% छात्र सफल हुए हैं। भिवानी के नव भारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल की नैंसी ने 500 में से 498 अंक लाकर परीक्षा में टॉप किया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू हुई थी। पिछले साल हरियाणा बोर्ड 12वीं परीक्षा में कुल 87.08 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।
कैसे देंखे रिजल्ट ?
- हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं
- होम पेज पर उपलब्ध 12वीं कक्षा के परिणाम लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर, जन्मतिथि भरें, फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा। इसे डाउनलोड कर सेव कर लें।
गौरतलब है कि 16 मई को हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट भी जारी होने की पूरी संभावना है। सूत्रों के मुताबिक हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट भी घोषित करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि हरियाणा बोर्ड की ओर से 10वीं के नतीजों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
Comments (0)