Job: बैंकों में स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों (BOI Recruitment 2024) के लिए काम की खबर। बैंक ऑफ इंडिया द्वारा क्रेडिट, लॉ, आइटी व अन्य विभागों में ऑफिसर के कुल 143 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। बैंक द्वारा बुधवार, 27 मार्च को जारी विज्ञापन (सं.2023-24/1) के अनुसार विज्ञापित पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया अधिसूचना जारी होने के साथ ही शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार निर्धारित आखिरी तारीख 10 अप्रैल 2024 तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं।
बैंकों में स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। बैंक ऑफ इंडिया द्वारा क्रेडिट, लॉ, आइटी व अन्य विभागों में ऑफिसर के कुल 143 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।