Education: केंद्र सरकार ने सरकारी नौकरी के उम्मीदवारों के लिए बड़ी घोषणा की है। सरकार ने युवाओं को होली गिफ्ट देते हुए 5 हजार से भी ज्यादा भर्ती निकाली है। बता दें कि आयोग (SSC Selection Post Phase 9) द्वारा सोमवार, 6 मार्च 2023 को जारी एसएससी सेलेक्शन पोस्ट फेज 9 भर्ती 2023 नोटिफिकेशन के मुताबिक 10वीं, 12वीं और स्नातक उत्तीर्ण युवाओं के लिए कुल 5369 पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया का आयोजन किया जाना है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया भी 6 मार्च से ही शुरू हो गई है और उम्मीदवार 27 मार्च 2023 तक ऑनलाइन मोड में अप्लाई कर सकते हैं।
ये है आवेदन प्रक्रिया
एसएससी द्वारा सेलेक्शन पोस्ट फेज 9 परीक्षा 2023 के माध्यम से भरी जाने वाली 5 हजार से अधिक रिक्तियों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट, http://ssc.nic.in/ पर अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट (SSC Selection Post Phase 9) पर विजिट करने के बाद होम पेज पर दिए गए लॉग-इन सेक्शन में एक्टिव लिंक से पहले पंजीकरण करना होगा और फिर आवंटित पंजीकरण संख्या व पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 100 रुपये के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। हालांकि, एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी महिला उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान नहीं करना है।
इन पदों पर निकली भर्ती
एसएससी सेलेक्शन पोस्ट फेज 9 परीक्षा 2023 नोटिफिकेशन के मुताबिक 10वीं, 12वीं, और स्नातक योग्यता वाले पदों की जिन विभागों में रिक्तियां निकाली गई हैं, वे पद इस प्रकार है-
लेबर ब्यूरो, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय
केंद्रीय शोध संस्थान, स्वास्थ्य मंत्रालय
रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया ऑफिस
इंटीग्रेटेड हेडक्वार्टर्स, नेवी
राष्ट्रीय संग्रहालय
वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो
संघ लोक सेवा आयोग
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो
कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
केंद्रीय लोक निर्माण विभाग
रक्षा विभाग
Comments (0)