CLAT 2023 Result: क्लैट के परीक्षा परिणाम को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट है। आपको बता दें कि क्लैट यानी कि कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (Common Law Admission Test 2022) परीक्षा का रीजल्ट जारी कर दिया गया है। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (Consortium of National Law University, NLUs) ने रीजल्ट की घोषणा अपनी ऑफिशियल वेबसाइट https://consortiumofnlus.ac.in/ पर कर दी है।
सूचना के अनुसार दो उम्मीदवारों ने UG CLAT 2023 में 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है। वहीं, चार उम्मीदवारों ने 99.99 पर्सेंटाइल, तीन छात्रों ने 99.98, पांच छात्रों ने 99.97 और पांच छात्रों ने 99.96 पर्सेंटाइल स्कोर किए हैं।
इन स्टेप्स से चेक करे रीजल्ट
क्लैट रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट - https://consortiumofnlus.ac.in/पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर दिए गए CLAT 2023 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना CLAT 2023 परीक्षा रोल नंबर, जन्मतिथि और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें। इसके बाद आपका क्लैट 2023 परिणाम स्क्रीन पर दिखने लगेगा। यहां से आप डाउनलोड पर क्लिक कर अपना रीजल्ट डाउनलोड कर सकते है।
18 दिसंबर को हुई थी एग्जाम
18 दिसंबर, 2022 को क्लैट 2023 परीक्षा आयोजित की गई थी । स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा पूरे देश में 23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 127 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
Comments (0)