हरियाणा में 2400 से अधिक पदों पर निकली असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में जो अभ्यर्थी किसी भी वजह से आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके लिए इस भर्ती में शामिल होने के दूसरा चांस आ गया है। जी हां, हरियाणा लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर वैकेंसी के लिए दोबारा एप्लिकेशन विंडो खोलने का फैसला किया गया है। अभ्यर्थी 6 नवंबर 2024 से ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर आवेदन पत्र भर सकते हैं। वहीं फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 12 नवंबर 2024 है।
असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका आ गया है। जो अभ्यर्थी असिस्टेंट प्रोफेसर हरियाणा की 2424 भर्ती में आवेदन नहीं कर पाए थे, वो अभी भी इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर वैकेंसी के लिए दोबारा से आवेदन की खिड़की खोल दी है। 6 नवंबर से फॉर्म भरे जा रहे हैं।
Comments (0)