उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले बच्चों को बेसब्री से नतीजों का इंतजार है। इसे लेकर अब ताजा अपडेट आया है। इस साल 2024 में 22 फरवरी से लेकर 9 मार्च तक हुए इस परीक्षा में शामिल हुए 55 लाख से अधिक स्टूडेंट्स की कॉपियों को जांच करने का काम तय समय से पहले पूरा कर लिया गया है।
उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले बच्चों को बेसब्री से नतीजों का इंतजार है। इसे लेकर अब ताजा अपडेट आया है। इस साल 2024 में 22 फरवरी से लेकर 9 मार्च तक हुए इस परीक्षा में शामिल हुए 55 लाख से अधिक स्टूडेंट्स की कॉपियों को जांच करने का काम तय समय से पहले पूरा कर लिया गया है। ऐसे में उम्मीद की जा इसके नतीजें जल्द जारी किए जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कहा जा रहा है कि इस साल 10 वीं और 12 वीं कक्षा के नतीजें 25 अप्रैल या उसके आसपास जारी कर दिए जाएंगे।
रिजल्ट चेक करने के लिए क्या करें
परिणाम जारी होने के बाद सबसे पहले उत्तर प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in/results.upmsp.edu.in/upresults.nic.in पर जाएं।
वेबसाइट्स के खुलते ही आपको रिजल्ट लिंक दिखेगा, जिसमें आपके 10 वीं और 12 वीं के रिजल्ट लिंक क्लिक कर के आगे बढ़ना होगा।
इसके बाद अपना रोल नंबर और सिक्योरिटी कोड फिल करें।
इन डिटेल्स को सब्मिट करने के बाद आपके डिवाइस पर रिजल्ट खुल जाएगा।
इसके बाद चाहें तो मार्कशीट को डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।
Comments (0)