ऐसे करें आवेदन
- आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।- सिटीजन ऐप (G2C) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा।
- OTR करने के लिए अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, जेंडर, सेकेंडरी/समकक्ष परीक्षा और आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक आईडी प्रूफ का डिटेल तथा डॉक्युमेंट अपलोड करना अनिवार्य है।
- लॉगिन कर सिटिजन ऐप (G2C) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पर क्लिक कर अपने OTR नंबर के आधार पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
- एक बार OTR रजिस्ट्रेशन करने के बाद प्रोफाइल में किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकेगा।
परीक्षा संबंधी जानकारी के लिए इस साइट को विजिट करें
परीक्षा के संबंध में अधिक जानकारी (Rajasthan News) के लिए वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in देखी जा सकती है। राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर के परिसर में स्थित स्वागत कक्ष पर व्यक्तिगत रूप से या फोन नंबर 0145-2635212 और 2835200 पर भी संपर्क किया जा सकता है।यहां भी वैकेंसी
- संस्कृत शिक्षा (कॉलेज) विभाग में शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक (पीटीआई) के 20 पद और लाइब्रेरियन के 20 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 अप्रैल 2024 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। लाइब्रेरियन व पीटीआई जानकारी के लिए करें क्लिक
- सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में जनसंपर्क अधिकारी के 6 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए कल यानी 5 फरवरी से आवेदन कर सकते हैं। 3 अप्रैल रात 12 बजे लास्ट डेट है। जनसम्पर्क अधिकारी का फॉर्म भरने के लिए करें क्लिक
- सहायक अभियोजन अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा-2024 के कुल 181 पदों के लिए 14 मार्च से 12 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए करें क्लिक
- कृषि विभाग में कृषि अधिकारी के 25 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 अप्रेल 2024 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे।
Comments (0)