Education: यूपीएससी ने जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर, एयर सेफ्टी ऑफिसर ( UPSC Recruitment 2023) समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission, UPSC) ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन UPSC की ओर से ऑफिशियल पोर्टल upsc.gov.in पर रिलीज किया गया है। इसके मुताबिक, कुल 206 पदों पर नियुक्ततियां होनी हैं। इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यूपीएससी की आधिकारिक साइट पर जाकर नोटिफिकेशन की जांच करें। इसके बाद आवेदन से संबंधित नियमों जैसे- शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा सहित अन्य की जांच करनी चाहिए। इसके बाद अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।
यूपीएससी ने जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर, एयर सेफ्टी ऑफिसर ( UPSC Recruitment 2023) समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली है।
Comments (0)