KVS Recruitment 2022: केंद्रीय विद्यालयों में टीचिंग या नॉन-टीचिंग पोस्ट पर भर्ती के इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए एक Important alert है। KV संगठन द्वारा देश भर में संचालित किए जाने वाले विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों में टीचिंग (टीजीटी, पीजीटी, पीआरटी) और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इन पदों के लिए वर्तमान में चल रही आवेदन प्रक्रिया 26 दिसंबर 2022 को समाप्त हो जाएगी। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वे केवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in/ पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
इन पदों पर निकली भर्ती
1.असिस्टेंट कमिश्नर – 52
2.प्रिंसिपल – 239
3.वाइस-प्रिंसिपल - 203
4.पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) – 1409
5.ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) – 3176
6.प्राइमरी टीचर (पीआरटी) – 6414
7.प्राइमरी टीचर (म्यूजिक) – 303
8.जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट – 702
9.सीनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट – 322
10.स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 – 54
11.हिंदी ट्रांसलेटर – 11
12.असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर – 156
13.असिस्टेंट इंजीनियर सिविल – 2
14.फाइनेंस ऑफिसर – 6
15.लाइब्रेरियन – 355
ऐसे करे आवेदन
- केवीएस की वेबसाइट पर एक्टिव लिंक या ऊपर दिए डायरेक्ट लिंक से अप्लीकेशन पेज पर जाना होगा।
- विभिन्न पदों के लिए एक्टिव किए गए लिंक में से सम्बन्धित पद के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- नये पेज पर उम्मीदवारों को ‘न्यू रजिस्ट्रेशन’ के फिर आवंटित अप्लीकेशन नंबर व अपने पासवर्ड से लॉग-इन करके अपना अपना आवेदन ऑनलाइन सबमिट करना होगा।
- आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 2300/1500/1200 रुपये (पदों के अनुसार अलग-अलग) के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा।
- सबमिट किए गए अप्लीकेशन का प्रिंट लेने के बाद उम्मीदवारों को इसी सॉफ्ट कॉपी भी सेव करके रख लेनी चाहिए।
Read more- JEE Main 2023: जनवरी और अप्रैल में आयोजित होगी JEE Main परीक्षा
Comments (0)