सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन) के 2140 पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिस जारी की है। इसके तहत कुल रिक्तियों में से 1723 रिक्तियां पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 417 रिक्तियां महिला उम्मीदवारों के लिए हैं। बीएसएफ की तरफ से अभी ऑनलाइन आवेदन की तारीखों के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि भर्ती से जुड़ी अधिसूचना पीडीएफ के साथ जारी की जाएंगी और इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने की तारीख से एक महीने के भीतर अपना आवेदन जमा करना होगा।
बीएसएफ ने कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन पदों पर बंपर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
Comments (0)