भारतीय रेलवे ने हाल ही में 8 हजार से भी अधिक पदों पर भर्तियां निकाली थीं, जिसमें स्टेशन मास्टर से लेकर गुड्स ट्रेन मैनेजर और क्लर्क आदि शामिल हैं. अब रेलवे ने इन भर्तियों के नोटिफिकेशन में कई बदलाव किए हैं, जिनके बारे में जानना उम्मीदवारों के लिए बहुत जरूरी है. दरअसल, नोटिफिकेशन में रेलवे की तरफ से कुछ गलतियां हो गई थीं, जिसे अब सुधार लिया गया है. इसमें अभ्यर्थियों के फोटो और साइन के साइज से जुड़े बदलाव, फॉर्मेट और वेबसाइट में भी बदलाव शामिल हैं.
रेलवे ने एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती को लेकर जो मूल नोटिफिकेशन जारी किया था, उसमें पेज नंबर 3 पर फॉर्म में करेक्शन करने की लास्ट डेट 13 अक्टूबर 2024 बताई गई थी, जिसे अब 25 अक्टूबर 2024 कर दिया गया है. वहीं, मूल नोटिफिकेशन में उम्मीदवारों से जेपीईजी फॉर्मेट में 20 से 50 केबी के बीच उनकी स्कैन की हुई फोटो अपलोड करने को कहा गया था, जबकि साइन की फोटो जेपीईजी फॉर्मेट में 10 से 40 केबी के बीच अपलोड करने को कहा गया था, लेकिन अब इसमें बदलाव करके फोटो का साइज 30 से 70 केबी के बीच कर दिया गया है और और साइन का साइज भी यही रखा गया है.
रेलवे ने 8 हजार से अधिक पदों पर हाल ही में भर्तियां निकाली थीं, उसके नोटिफिकेशन में कुछ जरूरी बदलाव किए गए हैं, जिन्हें जानना उम्मीदवारों के लिए बहुत जरूरी है. इन बदलावों में फोटो और साइन के साइज से लेकर करेक्शन करने की लास्ट डेट और आरक्षित कैटेगरी के सर्टिफिकेट शामिल हैं.
Comments (0)