Police Job: पुलिस में नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए ये खबर है। चंडीगढ़ पुलिस (Police Job) ने एक भर्ती अधिसूचना जारी की है। जिसके मुताबिक, राज्य पुलिस में कई पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट chandigarhtrafficpolice.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 मई से शुरू हो जाएगी और 17 जून 2023 तक चलेगी।
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस भर्ती अभियान के द्वारा कुल 700 पद पर भर्ती की जाएगी। जिनमें जनरल ड्यूटी कांस्टेबल, IT कांस्टेबल और स्पोर्ट्स कोटा कांस्टेबल के पद शामिल हैं। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए।
उम्र सीमा
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए। आवेदन करने वाले आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के मुताबिक छूट दी जाएगी। अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों को 5 साल, अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को 5 साल, अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 3 साल और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को 2/3 साल की छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती अभियान के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अभियान के लिए सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि एससी / ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये तय किया गया है।
सिलेक्शन प्रोसेस
इन पद पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट के आधार पर होगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं।
जरुरी तारीखें
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआती तारीख - 27 मई 2023
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख - 17 जून 2023
पुलिस में नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए ये खबर है। चंडीगढ़ पुलिस (Police Job) ने एक भर्ती अधिसूचना जारी की है
Comments (0)