यूपीएससी सीएपीएफ भर्ती परीक्षा के लिखित परीक्षा में दो पेपर शामिल होते हैं. इसके लिए फाइनल परीक्षा चयन के लिए प्रत्येक दौर में उम्मीदवारों के परफॉर्मेंस पर ध्यान रखा जाएगा. जो उम्मीदवार इस भर्ती अवसर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उन्हें नवीनतम यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा पाठ्यक्रम और पैटर्न का अध्ययन करके खुद को तैयार करना चाहिए.
यूपीएससी सीएपीएफ का सिलेबस
यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा के परीक्षा पैटर्न के संबंध में कुछ आवश्यक बातों को ध्यान से पढ़ें. असिस्टेंट कमांडेंट के लिए चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित फेज से गुजरना होगा.
लिखित परीक्षा
फिजिकल टेस्ट
इंटरव्यू
यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट का एग्जाम पैटर्न
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 24 अप्रैल, 2024 को सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट के पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर सकता है. सीएपीएफ लिखित परीक्षा 4 अगस्त, 2024 को होने वाली है.
यूपीएससी सीएपीएफ के पेपर-1 के लिए सिलेबस
उम्मीदवारों को इस परीक्षा को पास करने के लिए सटीक और अच्छा परफॉर्म करना होगा. प्रश्नों के गलत उत्तरों के नेगेटिव मार्किंग की जाएगी. पिछले वर्ष के पेपर और मॉक टेस्ट का प्रैक्टिस करने के लिए उम्मीदवारों के लिए यूपीएससी सीएपीएफ एसी सिलेबस को समय पर पूरा करना महत्वपूर्ण है. जो उम्मीदवार पेपर 1 में आवश्यक कटऑफ से ऊपर अंक प्राप्त करेंगे, वे चयन प्रक्रिया के अगले चरण में पहुंचेंगे. सीएपीएफ एसी पेपर 1 के सिलेबस को छह विषयों में विभाजित किया गया है.
जनरल मेंटल एबिलिटी
जनरल साइंस
राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं
भारतीय राजव्यवस्था अर्थव्यवस्था
भारतीय इतिहास
भारतीय विश्व भूगोल
यूपीएससी सीएपीएफ के पेपर 2 के लिए सिलेबस
यूपीएससी सीएपीएफ पेपर 2 सिलेबस में डिस्क्रिप्शन टाइम के प्रश्न हैं, जिनका उत्तर आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार दिया जाना होगा. यह खंड 200 अंकों का वेटेज रखता है और उम्मीदवार की लैंग्वेज, कॉम्प्रिहेंशन और निबंध-लेखन स्किल का आकलन करता है. यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि पेपर 1 में सीएपीएफ कट ऑफ को पूरा करने वाले उम्मीदवारों का ही पेपर 2 के लिए मूल्यांकन किया जाएगा.
Comments (0)