Education: इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2023 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। आपको बता दें कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा जेईई मेन्स 2023 के पहले सेशन के प्रवेश पत्र इसी सप्ताह जारी किए जा सकते हैं। बता दें कि पहला सेंशन 24 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। हालांकि, एजेंसी द्वारा जनवरी सत्र के लिए जेईई मेन एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड (JEE Main Admit Card 2023) के लिए उपलब्ध कराए जाने से पहले उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप के माध्यम से जारी की जाएगी।
इस दिन से कर सकते है एडमिट कार्ड डाउनलोड
एनटीए के विभिन्न परीक्षाओं के पैटर्न को देखा जाए तो एजेंसी द्वारा एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा शुरू होने की निर्धारित तिथि से एक सप्ताह पहले जारी की जाती है। ऐसे में माना जा रहा है कि एनटीए जेईई मेन सिटी स्लिप 2023 को आज, 16 जनवरी या मंगलवार, 17 जनवरी को जारी कर सकता है। एग्जाम सिटी स्लिप के माध्यम से उम्मीदवार अपना ट्रैवल प्लान समय रहते बना सकेंगे। इसके बाद, एजेंसी द्वारा जेईई मेन जनवरी 2023 में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों को जेईई मेन एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड के लिए परीक्षा शुरू होने से तीन दिन पहले यानि 21 जनवरी या उसके बाद जारी किए जा सकते हैं।
यहां से करें एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड
जेईई मेन एडमिट कार्ड 2023 (JEE Main Admit Card 2023) डाउनलोड का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए वे अपने आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी के लिए एग्जाम सिटी स्लिप और उसके बाद प्रवेश पत्र ऑफिशियल एग्जाम पोर्टल, https://jeemain.nta.nic.in/ पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक से माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। एनटीए द्वारा जारी किए जाने के बाद सिटी स्लिप या एडमिट कार्ड डाउनलोड का लिंक पोर्टल पर एक्टिव होगा, जिस पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म-तिथि के विवरणों को भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार अपना जेईई मेन एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकेंगे।
Read More- NIFT 2023 Exam Date: कल रिलीज होंगे NIFT 2023 के एडमिट कार्ड, फरवरी में इस तारीख को होगी परीक्षा
Comments (0)