Education: भारतीय नौसेना की ओर से अग्निवीर एसएसआर एवं अग्निवीर एमआर के पदों पर भर्ती निकाली गयी है। भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है इसलिए जिन उम्मीदवारों ने अब तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया और वे 15 जून तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। आवेदन पत्र इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट agiveernavy.cdac.in पर जाकर भर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से एसएसआर के 1365 पद एवं एमआर के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार इंडियन नेवी की ओर से निर्धारित की गयी योग्यता एवं मापदंड अवश्य जांच लें।
भारतीय नौसेना की ओर से अग्निवीर एसएसआर एवं अग्निवीर एमआर के पदों पर भर्ती निकाली गयी है।
Comments (0)