CBSE RESULT CBSE बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। 93.12% स्टूडेंट्स (CBSE RESULT)पास हुए हैं। छात्राओं ने छात्रों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। 94.25% लड़कियां, तो 92.72% लड़के सफल हुए।(CBSE RESULT) यानी लड़कों के मुकाबले लड़कियां 1.98% ज्यादा पास हुईं।CBSE 10वीं का रिजल्ट ,93.12% स्टूडेंट्स पास 10वीं की परीक्षा 5 फरवरी से 21 मार्च के बीच हुई थी। 21 लाख 86 हजार 940 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा में 21 लाख छात्र शामिल हुए थे
सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में 93 फीसदी से ज्यादा स्टूडेंट्स पास हुए हैं। परीक्षाफल 93.12 फीसदी रहा है। 10वीं कक्षा में 94.25 फीसदी लड़कियां पास हुई है। वहीं, लड़के 92.27 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं। 10वीं के रिजल्ट में छात्र-छात्राओं के बीच में ज्यादा अंतर नहीं रहा है।
त्रिवेंद्रम रीजन 99.91% पास परसेंटेज के साथ टॉप किया है। 99.18% के साथ बेंगलुरु दूसरी, 99.14% के साथ चेन्नई तीसरी, 97.27% के साथ अजमेर चौथी और पुणे 96.92% के साथ पांचवी पोजिशन पर है।
रिजल्ट चेक करने की प्रोसेस CBSE RESULT
- सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in,cbseresults.nic.in पर जाएं
- वेबसाइट के होमपेज पर सीबीएसई कक्षा 10वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
- स्क्रीन पर एक लॉग इन विंडो दिखाई देगी
- सीबीएसई कक्षा 10वीं का रोल नंबर दर्ज करें
- 10 वीं का स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
- आगे के जरूरत के लिए रिजल्ट डाउनलोड करके रखें
- READ MORE:MP NEWS: BJP MLA रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह की राक्षस से तुलना की
Comments (0)